माननीय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियोजन अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माननीय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी, माननीय सांसद महोदय आशीष दुबे जी एवं माननीय कलेक्टर महोदय दीपक सक्सेना जी की गरिमामय उपस्थिति में जिला लोक अभियोजन कार्यालय के जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन, विशेष लोक अभियोजक श्रीमती स्मिता ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक श्री सुखलाल मार्को, विशेष लोक अभियोजक श्री संजीव पाण्डेय, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री जयवीर यादव को उत्कृष्ट अभियोजन संचालन हेतु एवं सहायक ग्रेड-तीन श्री अनीश कुमार दुबे को अभियोजन कार्य एवं सहायता के लिये उपमुख्यमंत्री माननीय जगदीश देवड़ा जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला-जबलपुर