जांच जारीः आगामी स्वतंत्रता दिवस को ले इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

0 433

कुमार भास्कर
बनकटवा _बरहरवा बीओपी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर स्वतंत्रता दिवस से पहले एसएसबी 71वीं वाहिनी ने चौकसी तेज कर दी है। दोनों पड़ोसी देशों की खुली हुई सीमा को देखते हुए पूरे सीमा क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है। सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन निगरानी करते हुए उनकी जांच की जा रही है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों सहित पैदल आने जाने वाले लोगों तथा उनके समानों की भी गहन जांच की जा रही है। बरहरवा बीओपी स्थित एसएसबी एफ कंपनी के इंस्पेक्टर राजनंदन सिंह ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असमाजिक व शरारती तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावशाली नियंत्रण के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। आईडी प्रूफ की गहन जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।_

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment