नामदा बस्ती गुरुद्वारा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
सीजीपीसी ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का श्रेय वहाँ की संगत को देते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। रविवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सीजीपीसी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावी कराने का बीड़ा उठाया था जिसमे वाहेगुरु जी के आशीर्वाद और संगत के सकारात्मक व्यवहार से सीजीपीसी सफल हुई है। कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने भी संगत को श्रेय देते हुए कहा कि जो विरोधी बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर सीजीपीसी पर उँगलियाँ उठा रहे थे, नामदा बस्ती गुरुद्वारा चुनाव के बाद शब्दविहीन हो गये हैं। वहीं नामदा बस्ती गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान दलजीत सिंह और प्रत्याशी अवतार सिंह ने संयुक्त रूप से वीडियो जारी कर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सरदार भगवान सिंह की अगुवाई वाली सीजीपीसी का धन्यवाद किया है.विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस जीत में भाजपा नेता और बाबा मोतीराम मेहरा के अध्यक्ष सरदार गुर्प्रीत सिन्घ राजा और उसके सहयोगीयो का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रणनीति तैयार करने का भी पता चल रहा है, बाबा मोतीराम मेहरा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजाने बाबा दलजीत सिंह को अग्रिम बधाई दे दी थी उन्होंने गुप्त तरीके से संगत से मिलकर पुरी जानकारी ले ली थी और पहले ही पता लगा लिया था कि दलजीत सिंह भारी मतों से जीतेंगे इसलिए उन्होंने एक दिन पहले ही दलजीत सिंह को संध्या में सम्मानित कर दिया था, किंग मेकर के रुप में उभर के सामने आये हैं गुरप्रीत सिंह राजा.