Breaking News

डंपिंग एरिया के पास बस स्टेशन बनाने को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन ।

0 490

बेतिया । बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 45 के वार्ड पार्षद मदन प्रसाद गुप्ता ने नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वर्तमान बस स्टैंड में सीमित जगह होने के कारण जहां रास्ता का आवागमन वाहनों से जाम हो जाता है। जिससे रोगी वाहन जाम में फंस जाते हैं तथा आमजन को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात के लिए नगर निगम के वार्ड संख्या 43 में डंपिंग एरिया के पास पर्याप्त भूमि है ऐसी हालत में बस स्टेशन को वहां से हटाकर डंपिंग एरिया के पास करने से आमजन को सहुलियत होगी तथा वार्ड 43 ,44, 45 एवं 46 के ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में गए क्षेत्र का विकास भी संभव हो जाएगा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment