बैरिया में खुलेआम शराब बिकती है सांसद बेतिया एक बार फिर शराब बंदी कि असफलता को लेकर अपने सरकार को घेरते नजर आए

0 354

बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल उन्होंने एक बताया बैरिया में प्रतिदिन 2हजार शराब की बोतल आती है और आम जनता को यह बात पूरी तरह मालूम है परंतु स्थानीय पुलिस को यह बात मालूम नहीं शराब माफिया पुलिस के ईद गिर्द घूमते नजर आते और खानापूर्ति के लिए सिर्फ कार्यवाही के नाम पर पुलिस अपना पीठ थप थापती नजर आ रही इसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों शराब के कारण ही एक व्यक्ति की हत्या भी हो चुकी है उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार जिले में तेजी से अपराधिक गाती वृद्धि हुई है उसे पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है वहीं झूठे मुकदमे दर्ज कर पुलिस द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है जिसका उदाहरण बैरिया थाना में दर्ज एक निर्दोष व्यक्ति को प्राथमिक की दर्ज कि गई बाद में न्यायालय की संज्ञान लेने पर पुलिस ने लिखा पोती कर अपनी गलती छुपाने की कोशिश की इस प्रकार की बयान दिए जाने से जहां बिहार की राजनीति एक बार फिर सर गर्मी बढ़ाने की संभावना है वहीं जिस प्रकार उन्होंने पुलिस को घेरे में लिया है इससे पुलिस प्रशासन पर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है वैसे भी देखा जाए तो जिले में आपराधिक ग्राफ बढ़ते जा रहा है और आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है अब देखना है कि भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान सांसद के इस बयान पर क्या रंग लाती है यह तो भविष्य के गर्भ में है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment