नव पदस्थ महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने मनगवां थाना का कार्यभार सम्हाला

0 430


________________
तेज तर्रट महिला थाना प्रभारी वर्षा ने आमद देते ही हिस्टी सीटर बदमाशो को जारी किया अल्टीमेटम,वहीं कहा नशा कारोबारियो की नश ढीली करने काम किया जाए गा।

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

रीवा। मनगवां थाना में महिला निरीक्षक वर्षा सोनकर ने थाना पहुंचकर आमद दे दी और थाना कैंपस में बने शिव मंदिर पर जाकर पूजा पाठ भी किया इस दौरान नव पदस्थ थाना प्रभारी वर्षा सोनकर में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि हम इसके पहले सतना जिले में काफी समय तक काम किए हैं और अब रीवा आने के बाद विश्वविद्यालय थाना के बाद मनगवां थाना में काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है आपने कहा है कि इस थाना में अपराधों के नियंत्रण के लिए प्रभावशाली काम करेंगे वहीं सट्टा बाजार तो खत्म करने के लिए काम किया जाएगा नशीली पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई जाने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई किया जाएगा वहीं महिला सहित अन्य प्रकार के अपराधों को रोकथाम के लिए काम करेंगे महिला अपराध की रोकथाम के लिए स्कूलों व कॉलेज में जाकर भी वहां पर काउंसलिंग सिस्टम से जागरूक करेंगे वही आपने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के लिए काम किया जाएगा बताया जाता है कि आप इसके पहले सतना व रीवा में यातायात थाना प्रभारी के रूप में काम किया है जहां इनका अच्छा खासा अनुभव है रात में गस्त तेज करेंगे गली चौराहों में पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर असामाजिक तत्वों को दौड़ाएंगे और उन पर कार्रवाई भी करेंगे हिस्टी सीटर बदमाशो की भी कुण्डली को री ओपेन किया जाए गा।
नव पदस्थ थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने भरोसा दिया है थाना क्षेत्र के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की कोर कसर नही छोडेगे। गौरतलाब है की मनगवां थाना स्थापना के बाद पहली बार किसी महिला निरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया हैं। जब की यह थाना पचास साल से संचालित है।

*नवगत महिला थाना प्रभारी ने आते ही 07 पेटी अवैध शराब के साथ सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया*

आपको बता दें पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां डां. केएस व्दिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां वर्षा सोनकर पुलिस टीम की मदद से मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो तहसील मनगवां रोड ग्राम डीहा क्षेत्र में रोड के किनारे झाडियों में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु संग्रह किया हुआ है। प्राप्त मुखविर सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुचकर कार्यवाही करते हुये 01 नफर आरोपी, मय 07 पेटी अवैध देशी प्लेन मदिरा के साथ पकडा गया बाद वापसी पर आरोपी के विरुद्ध थाना मनगवां में अप.क्र. 359/2024 धारा 34(2) आब अधि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार शुदा आरोपी से पूछताछ की गई जो जलन्धर पटेल के कहने पर शराब लेकर आना बताया। आऱोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। घटना का सह आरोपी जलन्धर पटेल जो वक्त घटना से फरार था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी जलन्धर पटेल उर्फ गुरुचरण पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 27 वर्ष नि.
रामपुर थाना मनगवां जिला रीवा (म.प्र.)
मुख्य भूमिका निरीक्षक वर्षा सोनकर थाना प्रभारी, उप.निरी. रामानुज बागरी, प्रआऱ अवधेश तिवारी, प्रआर विष्णुदत्त पाण्डेय, आर. कृष्णकान्त शर्मा, आर. अर्पित सिंह, आर. अवीश तिवारी,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment