सिसकती सड़क,बिलखता विकास!नेता,अफसर,निकल गए वनवास!!

0 2,893

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

मन को झकझोरने वाली इस तरह की तस्वीर कोई नई नहीं है! इसका जन्म तो बहुत पहले ही हो चुका है! सोशल मीडिया के इस दौर में आप ऐसी तस्वीरों के दर्शन रोज ही कर लेते होंगे! और अगर आप ग्रामीण एरिया से वास्ता रखते हैं तो निश्चित ही आप भी ऐसी सड़कों से संघर्ष कर ही रहे होंगे! क्योंकि आप नेताओं,अफसरों और कर्मचारियों से उलझने में जरूर झिझकते होंगे! औरों की तरह आप भी सोचते होंगे की चलो किसी कदर इस सड़क को पार कर लेंगे! जब कोई नहीं बोलता तो मैं क्यों बोलूं! मैं क्यों किसी पचड़े में फंसूं! आपके लिए यह ठीक भी हो सकता है! लेकिन उन् नौनिहालों के संबंध में भी जरा सोच कर देखिए जो रोज स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनका भविष्य कहां जाकर और किस परिस्थिति में अटक जाएगा!

सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र लौआर की यह सड़क उन नेताओं ,उनअफसरों, उन कर्मचारियों और ग्राम पंचायत में पदस्थ सभी संबंधित लोगों के मुंह पर एक करारा तमाचा है जो जन सेवा के लिए बड़ी-बड़ी डींगें हांकते फिरते, शेखी बघारते हैं! आम जनता द्वारा चुने गए नेताओं का यह काम है कि आम जनता की समस्याओं को अफसरों और कर्मचारियों तक पहुंचा कर उसका निराकरण करा सकें! लेकिन ऐसा लगता है कि इस गांव की सड़क एवं आम लोगों को समस्याओं से जूझने के लिए छोड़कर नेता, अफसर एवं कर्मचारी सभी लंबे वनवास पर चले गए हैं! जिनके वियोग में सड़क शिशक- शिशक कर रो रही है और विकास चीख -चीख कर बिलख रहा है! सवाल ज्वलंत है क्या बनवासी वापस आएंगे….? क्या इस सड़क का शिशकना और विकास का विलखना रुक पायेगा….?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment