शिक्षकों की लापरवाही के चलते शास.मध्य.शाला में नही माना तिथि भोज,

0 355

स्कूल में डले रहे ताले
बच्चो को तिथि भोज करना भूले जिम्मेदार
शासन के आदेश की उड़ाई भज्जिया
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना का नहीं हुआ आयोजन
गंज बासौदा*/*भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शाला स्तर पर सात दिवस विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, जिसमें सप्तम दिवस 28 जुलाई को तिथि भोजन का आयोजन किये जाने के निर्देश का आदेश जारी किया गया था जिसमे 28 जुलाई को सभी शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शालाऔ मे दोपहर के समय बच्चो को विशेष भोजन देकर शिक्षा सप्ताह का
100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत किसी एक महत्वपूर्ण दिवस पर प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में PM पोषण के प्रोत्साहन की दृष्टि से विशेष भोजन कराने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन धारा तल पर देखा जाए तो सरकारी स्कूल में बैठे जिम्मेदार किस तरह से सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाने का जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत बेहलोत के शास.मध्य.शाला में देखने को मिला जहा के प्रभारी द्वारा रविवार को होने वाले आयोजन की जानकारी तक न होने के चलते स्कूल में ताले डाले रहे जहां तरफ अन्य सरकारी स्कूल में जिम्मेदार शिक्षक द्वारा नोनिहालो को विशेष भोजन कराए तो वही ग्राम बैहलोट पंचायत हरदूखेडी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा विद्यालय खोलने की जहमत तक नहीं उठाई,जब विद्यालय ही बंद रहेगा तो बच्चे कैसे स्कूल आयेंगे और जब बच्चो को विद्यालय आने के लिए कहा ही नहींजाएगा तो फिर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना को क्रियान्वित करने का कष्ट भी नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ ग्राम कंजना स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना का बच्चों को बाकायदा पोष्टिक भोजन करा कर योजना का क्रियान्वयन किया गया।
क्या है प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना
100 दिनों के कार्यक्रम के दौरान एक दिन तिथि भोजन का किया आयोजित
शिक्षा मंत्रालय ने भारत सरकार के 100 दिनों के कार्यक्रम के एक भाग के रूप में तिथि भोजन को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है,इस पोषण संबंधी हस्तक्षेप को लोकप्रिय बनाने के लिये कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही अलग-अलग नामों से इस कार्यक्रम को शुरू कर दिया है,जैसे मध्य प्रदेश स्नेह भोजन,मध्य प्रदेश में पीएम पोषण योजना लागू करने वाले सभी स्कूलों को विशेष पौष्टिक और स्वस्थ भोजन प्रदान करने के लिये समुदाय के सदस्यों और नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय भागीदारी के साथ 100 दिनों के कार्यक्रम के दौरान कम से कम एक दिन तिथि भोजन आयोजित करने की सलाह दें। स्कूल के छात्र. इन 100 दिनों के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण दिन जैसे राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्रीय नायकों के जन्मदिन,विशेष रूप से छात्रों और शिक्षकों के जन्मदिन पर तिथि भोजन का आयोजन किया जा सकता है। तिथि भोजन को छात्रों के बीच स्वस्थ भोजन की आदतों और सर्वोत्तम स्वच्छता प्रथाओं को विकसित और बढ़ावा देना चाहिये।
इनका कहना है
अगर शास.मध्य.शाला बहलोट में मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत आयोजन नही किया गए है तो जांच करा कर कार्यवाही की

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment