अजाक्स की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

0 486

नटेरन मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के द्वारा आज आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया गया कि पदोन्नति में आरक्षण हेतु गौरकेला स्पेशल कौंसिल मध्य प्रदेश द्वारा तैयार पदोन्नति नियम को लागू किया जावे मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति में बैकलॉग के लगभग 104, 500 रिक्त पदों को समय सीमा में आवेदन पत्र आमंत्रित कर बॉक् इन इंटरव्यू के माध्यम से पूर्ति की जावे मध्य प्रदेश नायक सेवा में सिविल जजों की भर्ती में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के लिए पूर्व की भांति नायक सेवा सिविल जजों की भर्तियां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जावे एवं न्यायिक सेवा में साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जावे अथवा यदि संभव न हो तो साक्षात्कार प्रक्रिया के अधिकतम 10% अंक किया जाकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की शर्त को समाप्त किया जाए एवं उच्च पदों का प्रभाव वरिष्ठता के आधार पर दिया जावे जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जावे जापान में बताया गया आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त का नियुक्तियां की जावे एवं विशेष परिस्थिति में लागू करना आवश्यक हो तो उसमें आरक्षण रोस्टर का पालन किया जावे अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक छात्रवृत्ति प्रदान की जावे प्रत्येक ब्लॉक में 500 प्रत्येक तहसील में 1000 प्रत्येक जिले में 5000 प्रत्येक संभाग में 10000 एवं प्रदेश की राजधानी में 2000 छात्रों की संख्या में छात्रावास खोलें जावे एवं उन राज्यों की भांति लोक सेवकों के हित में पुरानी पेंशन लागू की जावे ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास जाटव बबलू अहिरवार मुकेश जाटव हेमराज जाटव प्रकाश अहिरवार भूपत जाटव धन्नालाल जाटव समंदर सिंह सचिन वंशकार कमल लाल अहिरवार विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment