प्रशासन के नियमों का धज्जियां उडा़ रहे आटोरिक्शा चालक

विदिशा जिले के गंजबासौदा में
कुछ दिन पहले हुई थी ऑटो यूनियन की बैठक बैठक में प्रशासन ने दिए थे। निर्देश उन निर्देशों का नहीं हो रहा पालन ऑटो चालक कर रहे मनमानी बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी मात्रा में ऑटो चालक बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे प्रशासन के समझाने के बाद में नहीं समझ रहे हैं 15 से 20 बच्चों को बिठाकर ले जा रहे हैं इसी को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की*
*यातायात पुलिस बासौदा की कार्यवाही*
*यातायात पुलिस गंजबासौदा में स्कूली वाहनों को चेक किया एवं स्कूली वाहन चालकों को क्षमता से अधिक बच्चे नहीं बैठाने की हिदायत दी* आशीष राय यातायात प्रभारी गंजबासौदा एवं अन्य स्टाफ द्वारा जय स्तंभ चौक पर नगर में चलने वाले स्कूली वाहन एवं ऑटो रिक्शा वाहनों को चेक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर उनसे 4300 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा इस दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेजों की जांच की गई एवं सभी स्कूली वाहन चालकों को क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।
ऐसे सभी प्राइवेट वाहन चालक जो स्कूली छात्र – छात्राओं को लेकर जाते हैं, उन्हें सभी यातायात के नियमों का पालन करने एवं निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की हिदायत दी गई, साथ ही बताया गया की बारिश के मौसम में अगर किसी पुल-पुलिया अथवा सड़क पर पानी ओवरफ्लो हो रहा है, तो किसी भी हालत में बच्चों से भारे वाहनों को वहां से न निकाले।