जिला बाढ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित ☎️ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्र. 07644-234600

0 379

प्राईड इंडिया न्यूज़ सतीश कुमार यादव

जिले में बाढ आपदा से निपटने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के भू-तल कक्ष क्रमांक 25 में जिला बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्र. 07644-234600 है। जिला बाढ नियंत्रण प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक द्वारा तत्संबंध में पत्र जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिए बाढ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश के मुताबिक बाढ नियंत्रण कक्ष में निर्धारित समय अनुसार प्रथम पाली में सहायक राजस्व निरीक्षक घनश्याम बनवासी और भृत्य कन्हैया यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार से दूसरी पाली में पटवारी हाशमी बेगम और श्री घनश्याम बड़कडे, तीसरी पाली में मानचित्रकार रमेश इरपाची और भृत्य प्रेम सिंह मरावी, चौथी पाली में मानचित्रकार महादेव सिंह मरावी और भृत्य श्री अनिल कुमार नामदेव की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला बाढ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख नारायण प्रसाद कुशराम मो. 9926303558 को बनाया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment