करंट के चपेट लगने से दो भैंसों की मौके पर मौत,
डिंडोरी जिले के।समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत डुंगरिया में पोल तार में करंट फैलने से दो भैंसों की मौत।
मनोज कुमार यादव प्राईड इंडिया न्यूज़
समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया में आज 11:00 बजे के लगभग पोल के तार में करंट फैलने से दो भैंसों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दिन के लगभग 11:00 बजे भैंस चर करके घर की ओर आ रही थी उसी समय पोल से अटैच तार जो पॉल को खड़े करने के लिए संतुलन प्रदान करता है, उसी में अचानक करंट फैलने से दो भैंसों की मौत हो गई।