Breaking News

जल्द ही मिलेगी भारत भारत स्काउट गाइड को प्रशिक्षण भवन की सौगात — सांसद डॉ राजेश मिश्रा

भारत स्काउट गाइड का बिगनर्स कोर संपन्न

0 5,446

सीधी। स्काउटिंग एक अच्छा नागरिक बनाने की प्राथमिक पाठशाला है। छात्रों का बहुमुखी विकास शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक स्तर का सर्वांगीण विकास भारत और स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सहज रूप में प्राप्त होता है।
उक्त आशय के विचार भारत स्काउट एवं गाइड के शिक्षकों के विगनर्स कोर्स प्रशिक्षण वर्ग में के उद्घाटन समारोह में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने व्यक्त किया। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि रेड क्रॉस, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्र सेवा के विभिन्न माध्यम है। इन संगठनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सहज भाव से राष्ट्रीय दायित्वो का विकास होता है। भारत स्काउट गाइड का स्काउटर और गाइडर किसी भी प्राकृतिक आपदा में स्वयं की रक्षा करते हुए अपने आसपास के नागरिकों के भी सुरक्षा करने में सक्षम होता है।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक वही है जो सदैव अध्यनरत होता है। सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। आप सभी लोग यहां से ठीक ढंग से ट्रेनिंग लेकर अपने-अपने विद्यालयों को स्काउटिंग के लिए दल तैयार करें।

हर विद्यालय में हो प्रभावी स्काउटिंग — डॉक्टर अजय मिश्रा
भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष एवं ज्योत्सना विद्यालय के डायरेक्टर डॉ अजय मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में प्रभावी और सक्रिय स्काउटिंग हो इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। स्काउटिंग आज की मांग है। स्काउट एवं गाइड विश्व का सबसे बड़ा लोकप्रिय छात्र संगठन है।
स्काउटिंग बने जन आंदोलन — सुरेंद्र मणि

भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में औपचारिक रूप से स्काउटिंग प्रारंभ है, किंतु इसे प्रभावी सशक्त बनाने के लिए एक जन आंदोलन की आवश्यकता है। यह आंदोलन सभी शिक्षको के माध्यम से हो सकता है। ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग दल बनाएं।

स्काउटिंग सेवा भाव का पर्याय — डॉक्टर श्वेता सिंह
भारत स्काउट एवं गाइड की जिला आयुक्त गाइड बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर श्वेता सिंह ने कहा कि स्काउटिंग सेवा भाव का पर्याय बन गई है। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों में सहज रूप से सामूहिकता, नेतृत्व क्षमता, समाज के लिए कुछ करने की तमन्ना जैसे अनेक भाव सहज रूप में जागृत होते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को स्काउटिंग की ट्रेनिंग अवश्य लेनी चाहिए।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र सिंह बघेल ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश रतन पांडे एवं आभार प्रदर्शन काउंसलर डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्र ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा सहित सभी अतिथियों का भारत स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी द्वारा शानदार अभिनंदन किया गया। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा को शानदार विजय श्री अर्जित करने के लिए साल और श्रीफल से अभिनंदन और स्वागत किया गया।
भारत स्काउट गाइड के काउंसलर डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्र द्वार सांसद डॉ राजेश मिश्रा का धरती की एक बेटी स्वरचित पुस्तक प्रदान कर अभिनंदन किया गया। गाइड द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारत स्काउट एवं गाइड के जिला उपाध्यक्ष संविदाकार एवं रेडमी सीटी विद्यालय के संचालक राममिलन साहू, नीतू सिंह, एकलव्य विद्यालय के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, अबोध विद्यालय के डायरेक्टर सौरव सिंह, जिला सचिव हरिशंकर पांडे, संयुक्त सचिव शशि गौतम, जिला संगठन आयुक्त छात्रमणि पांडे, प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अजीत द्विवेदी, अमित प्रधान, स्काउट प्रतिनिधि के पी सिंह सहित सीधी और सिहावल ब्लॉक से सैकड़ो शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहे।

सादर प्रकाशनार्थ

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment