कुएं में लाश मिलने से समूचे इलाके में फैली सनसनी

0 589

 

सीधी / जिले के थाना अमिलिया चौकी सिहावल अंतर्गत ग्राम सवैचा निवासी युवराज तिवारी पिता अरुण तिवारी उम्र 32 वर्ष विगत दिवस 11./07/.2024 की बीती रात एक सूखे कुएं में लाश मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा बताया गया कि युवराज सीधी एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करते थे जो की घटना दिवस उन्होंने मेडिकल स्टोर से दोपहर 2:00 बजे घर के लिए रवाना हुए थे, और शाम 5:00 बजे अमिलिया पहुंचकर परिजनों से मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए यह बताया कि मैं शाम 8:00 तक घर पहुंच जाऊंगा लेकिन उचित समय तक घर नहीं पहुंचने से परिजन द्वारा चिंता करते हुए उनके खोज के लिए अमिलिया पहुंचे किंतु युवराज का कोई अता पता नहीं चलने से परिजन वापस घर लौट गए, और वही ग्राम पंचायत राजगढ़ (जगतपुर) निवासी बृजमोहन पाठक के घर के पास बाउंड्री के भीतर सूखे कुए के अंदर एक लास पड़ी दिखी जिस पर पाठक परिवार द्वारा रात्रि करीब 1:00 बजे पुलिस को सूचना दी गयी , मौके से पहुंची अमिलिया पुलिस ने लास को कुएं से बाहर निकलवाया और मृतक के बारे में पता किया,

जिसकी पहचान युवराज तिवारी के रूप में हुई, पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर पीएम के बाद लास परिजनों को सौंप मामले को विवेचना में लिया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के हाथ, पैर,सर, पर चोटे हैं और गुप्तांग काफी सुजा होने की दशा पर युवराज का हत्या होना बताया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट सीधी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment