Breaking News

चालानी कार्वाही के साथ सिहावल पुलिस ने पढ़ाया याताया के नियमो का पाठ

0 325

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान 6264877120

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. सीधी श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सिहावल चौकी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मोटर वाहन चेकिंग लगाकर चार वाहनो पर चालानी कार्यवाही करते हुए 1200 रुपए की नगद राजस्व वसूली की गई | इसमे बिना हेलमेट सीट वेल्ट व नावालिक वाहन चलकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए सही यातायात के नियमो का पाठ पढ़ाया |

उक्त वाहन चेकिंग अभियान मे चौकी प्रभारी एस.आई.शेषमणि मिश्रा ए.एस.आई.भरत मालवीय एवं अन्य स्टाफ की भागीदारी से
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर बाइक दौड़ाने वाले लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई जिस मे वाहन चालक चेहरे में तौलिया बांध कर चलने वाले, बिना नंबर व बिना लाइसेंस के बाइक चलाने वाले, गलत साइड में बाइक चलाने वाले, तीन सवारियों को बिठाकर वाहन चलाने वाले तथा बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालो पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment