Breaking News

बस्तरा मॉल में फिर गहरा जल संकट बूंद बूंद पानी सहेजने के लिए भटक रहे ग्रामीण

0 306

 

डिंडोरी जिले। के अंतर्गत जनपद पंचायत शहपुरा। ग्राम पंचायत बस्तरा माल में,नल जल योजना के तहत गांव में 1 वर्ष से वाटर टंकी बनाकर तैयार तो हो गई लोगों के घरों तक एक भी बूंद पानी नहीं पहुंचा, ग्रामीणों में भारी जन आक्रोश है।

शहपुरा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा माल का है। जहां एक और आग उगलती गर्मी से परेशान जीवन बदहवास है। यही दूसरी और पंचायत के जवाबदारों के थॉट से एक वर्ष पूर्ण शहपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा माल क्षेत्र में नकझर कला खुद वाटर टंकी बनकर तैयार अपनी प्यास बुझाने के लिए सुबह स्वयं एक-एक बूंद पानी को तरसती दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे सरकार की यह योजना दिखावे मात्र के लिए बन कर रह गई है। जवाबदारों की मनमानी रूपी लापरवाही से इन महत्वाकांक्षी योजना पर घुन लगता जा रहा है।गजब की बात तो यह है की नल जल योजना के तहत पाइपलाइन में अभी तक एक भी बूंद पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा जिसकी आप बीती लोगों द्वारा जानकारी में बताई गई है तथा इस भयानक गर्मी में पानी के लिए तरसते लोगों में भारी आक्रोश देखा गया है। प्रभावित लोगों का मानना है कि जवाबदारों के साथ-साथ संबंधित अधिकारि एवं कर्मचारी भी इस भ्रष्टाचार में निश्चित रूप से सलंगन है। तभी तो किसी तरह का किसी के द्वारा किसी भी प्रकार का इस गंभीर मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यह मामला है बस्तरा पंचायत का है।

 

*इनका कहना है जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते इस मामले की जानकारी लेकर के कार्रवाई कराई जाएगी।*

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment