कुआं के मठ मेले पानी से प्यास बुझाने को ग्रामीण मजबूर, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान। मामला विकासखंड मेंहदवानी के भानपुर ग्राम का।
आपको बता दें की मेंहदवानी ब्लॉक के भानपुर ग्राम पंचायत में लंबे समय से पानी का समस्या गहराया हुआ है।
जहां ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि पानी के लिए ग्राम से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
वही कतार में पानी के लिए जाते हैं और पानी हमें एक ही घड़ा मिल पाता है। वही कुएं में उतर करके पानी निकलने से मठ मेले पानी हमें मिलता है जिससे बीमारी बढ़ने का भी खतरा है।
वही ग्रामीणों की माने तो ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के जिम्मेदार सरपंच गुलजार सिंह मरावी तथा सचिव विनोद दास पंडरिया को इसकी जानकारी ग्राम के लोगों के द्वारा कई बार दी जा चुकी है वही जिम्मेदारों के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है वहीं ग्रामीणों के द्वारा विकासखंड में अधिकारियों तक अपने समस्याओं को पहुंचाया गया है जिसमें अधिकारी आकर के आश्वासन दे करके चले गए हैं जो मुड़कर के आज तक नहीं देखे हैं।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश से वही ग्रामीणों के द्वारा हमारे पत्रकार जिला संवाददाता सीताराम यादव को यह भी बताया गया है कि यदि यह हमारी अपनी रूपी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो रोड में चक्का जाम करके बैठने को भी बोला गया है।
इनका कहना है जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते इस समस्या का मेरे को जानकारी नहीं था आपके द्वारा जानकारी अवगत कराया गया है जल्द से जल्द इसमें करवाई कराई जाएगी। 