Breaking News

अभिनेत्री कनक सूर्यवंशी का हिंदी म्यूजिक वीडियो “मैं आवारा हूं तेरा” 11 मई को होगी रिलीज

0 2,473

मुंबई : कनक सूर्यवंशी का हिंदी म्यूजिक वीडियो “मैं आवारा हूं तेरा ” 11 मई को रिलीज होने जा रहा हैं।इसका ऑडियो सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।इसके साथ ही, इस गाने का म्यूजिक वीडियो 11 मई को “जान रिकॉर्ड्स” यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।वह कई हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम कर रहीं हैं।जिसमें फिल्में और टीवी शो शामिल हैं।उन्होंने डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी कई सारे शो में काम किया।
उम्मीद हैं कि इस गाने का वीडियो श्रोताओं और दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा।कारण ऑडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। “जान रिकॉर्ड्स” के यूट्यूब चैनल पर पहले से ही कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं,जो काफी सफल रहे हैं।
” मैं आवारा हूं तेरा ” के गायक राज बर्मन हैं।जो बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय व चर्चित हैं। साथ ही राज बर्मन के म्यूजिक वीडियो लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।गाना कर्णप्रिय व मधुर हैं।गीत संगीत मो. इरफान अली का हैं।म्यूजिक वीडियो में कनक के साथ रवि भाटिया ने अभिनय किया हैं।कोरियोग्राफर वीर चौधरी, डीओपी व एडिटर प्रदीप यादव, प्रोडक्शन मैनेजर मनमोहन तिवारी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो,निर्माता विजय जुमनानी, निर्देशक गुड्डू जान, प्रोडक्शन मैनेजमेंट मनीष रॉय, प्रोडक्शन कंट्रोलर शीला दास,कास्टिंग रोहित आरके हैं।
गुड्डू जान ने बताया कि यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं।जो मुंबई में शूट की गई हैं। बेहतरीन तरीके से वीडियो को फिल्माया गया हैं और कलाकारों ने शानदार अभिनय किया हैं। उम्मीद हैं श्रोताओं और दर्शकों को म्यूजिक वीडियो पसंद आयेगी। ज्ञात रहें गुड्डू जान बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म करने की तैयारी में भी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment