Breaking News

ऑटो चालकों की मनमानी के चलते लोगों की जिंदगी में पैदा हो रहा खतरा नाबालिकों के हाथ में ऑटो स्टेरिंग

0 2,052

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ शहपुरा से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

शहपुरा नगर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था
शहपुरा-नगर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर आये दिन होने वाली सरकारी बैठकों में मुद्दा उठने से नहीं चुकता है और अधिकारियों द्वारा नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार का पूरा भरोसा दिलाया जाता है। मगर,सुधार होते हुये कभी नहीं देखा गया है। कुछ इसी प्रकार की सच्चाई इस समय भी देखने मिल रही है। क्योंकि नगर की यातायात व्यवस्था की सच्चाई आज भी जहां की तरह बनी हुई दिखाई दे रही है, जिस में प्रमुख स्थल बस स्टैंड के समीप गौर किया जावे तो यहां पर यदि ऑटो चालकों की मनमानी इस प्रकार से हावी है की जिसके चलते स्थिति इस प्रकार से बनी हुई है की नगर के चारों तरफ से गांवों की ओर से आने वाले ऑटो चालकों की मनमानी देखने को मिलता है, ऑटो में लटकते हुए सवारियां देखी जा सकती है जिस प्रकार से मुख सड़क पर कब्जा रहता है की आम वाहन चालकों की बात तो दूर पैदल तक लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बताया जाता है कि अनेक ऑटो चालक में रोड से मुख्य नगर की ओर आने वाले,मार्ग पर लगी हुई दुकानों के सामने अपने ऑटो इस प्रकार काफी समय तक खड़े करी रहते हैं जिसके चलते संपूर्ण सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, इस स्थिति में दो पहिया वाहनों या फिर पैदल जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होते हुए देखा जाता है, स्थिति खराब उसे समय और अधिक हो जाती है दो पहिया या चार पहिया वाहन से लेकर जा रहे होते हैं उसे समय पर मुख सड़क पर घंटो,तक खड़े रहने वाले वाहन इन ऑटो के चलते आम लोगों के वाहनों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। किस प्रकार से ऑटो चालकों की मनमानी को लेकर न,तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही अन्य अधिकारी जिसके चलते आम लोगों को प्रतिदिन परेशान होते हुए देखा जा रहा है। जबकि गौर करने वाले बात तो यह है की सुबह,व,शाम के अनेक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस मार्ग से निकलना होता है, इसके बाद भी इस प्रकार से ऑटो चालकों द्वारा की जा रही मनमानी उनकी नजर में ना आना पुलिस कि,उदासीन कार्यप्रणाली को उजागर करते हुए दिखाई दे रहा है? कुछ इसी प्रकार हाल नगर के उमरिया मार्ग, डिंडोरी मार्ग में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है जिसके कारण यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद की स्थिति में पहुंचने से नहीं चूक पा रहा है। मगर इसके बाद भी इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिये जाने के कारण लग रहा है कि शायद इस नगर का भगवान ही मालिक है……

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment