जिला निर्वाचन अधिकारी ने हाउस वोटिंग के लिए मतदान दल को किये रवाना।

0 1,995

डिंडोरी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने आज हाउस वोटिंग के लिए मतदान दल को रवाना किया। फार्म 12 डी भरकर घर से ही डाक मतपत्र से मतदान की सहमति देने वाली दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं से मतदान करने आज सुबह से मतदान दलों का उनके घर पहुंचना प्रारंभ हो गया है।
डिंडोरी जिले में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मतदाता जिन्होंने घर से मतदान करने की सहमति फॉर्म 12 डी भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को दी थी। उनका घर से मतदान की सुविधा दी गई है। इन मतदाताओं को घर से ही 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान करने जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल गठित किए गए हैं मतदान दलों के रूट चार्ट की जानकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी दी गई है। मतदान के मतदान केंद्र के समान व्यवस्था मतदाता के घरों में ही की गई है।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्लॉक रिपोर्टर कन्हैया सोनवानी की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment