243 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक विवाह समारोह

डिंडोरी के विकासखंड शहपुरा में 5 मार्च 2024 को कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार जनपद अध्यक्ष अमरपुर हन्नू सिंह पट्टा जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण सिंह धुर्वे जिला पंचायत सदस्य शकुन कुशराम नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू जनपद सदस्य अमरपुर मालती तिवारी कृष्णा बैरागी पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रनजीत कटारे सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला एटीएम शाहपुरा आर पी तिवारी डिंडोरी का निखिलेश कटारे एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 243 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे जिसमें शहपुरा के 70 अमरपुर 50 मेंहनवानी 57 डिंडोरी 57 करंजिया के 8 बजाग के 1 वर वधु सामिल रहे। प्रशासन ने सभी योगलो को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था की और जनपद ब्लॉक के आधार पर अलग-अलग पंडाल का निर्माण किया। कार्यक्रम में नृत्य गुदुम बाजा की रोचक प्रस्तुति दी गई विवाह पूरी रीती रिवाज से संपन्न हुआ। विवाहित कृतियों को पुजारी पंडित शास्त्री सुरेंद्र दुबे विष्णु तिवारी जनजाति समुदाय के धर्मगुरु धर्म सिंह बुढ़ापा कन्हाई सिंह भीम पार ने विवाह संपन्न कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जोड़ों का चेक प्रदान किया गया जिसकी राशि 243 वर वधुओं को ऑनलाइन उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 6000 लोग दोनों पक्ष से शामिल हुए। कार्यक्रम में परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई सभी के भजन के पश्चात कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। डिंडोरी से प्राईड इंडिया न्यूज़ से जिला ब्यूरो सीताराम यादव की रिपोर्ट