निर्माणाधीन डीजे प्लाजा से प्रभावित पीड़ित परिवारों ने शिवसेना से लगाई न्याय की गुहार

शहर के वार्ड क्रमांक 4 में सम्राट चौराहे पर बन रहे डीजे प्लाजा से प्रभावित 15 से 20 घर के गरीब पीड़ित परिवारों ने शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष के नाम आवेदन देकर मौके में बुलाकर अपनी पीड़ा को दिखाते हुए विस्थापन हेतु लगाई न्याय की गुहार सौंपा पत्र
इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी की शहर के वार्ड क्रमांक 4 कोतवाली रोड के बाजू तत्कालीन विधायक रीति पाठक जी के बंगले के सामने करोड़ो अरबो रुपए की लागत से डीजे प्लाजा बनाया जा रहा है जहां शहर के बड़े व्यापारी व सत्ताधीस पार्टियों के नेता भी इस प्लाजा में अपना पैसा इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं जहां करीब यह शहर के बीच पांच से छः एकड़ की जमीन पर यह प्लाजा बन रहा शासन वा सरकार ने कार्य के बदले लीज पर जमीन इन व्यापारियों को दी है जहां इस जमीन में कई दशकों से ऐसे 15 से 20 घर के पीड़ित परिवार हैं जो ठेला गोमती लगाकर पट्टे की भूमि पर शांति पूर्ण तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे हैं यह परिवार सरकार की आवास योजना भूमि पट्टे से लाभान्वित है सारे दस्तावेज इन पीड़ित परिवारों के पास है लेकिन वही अब डीजे प्लाजा के संचालकों द्वारा इन पीड़ित परिवारों को जबरन बलपूर्वक भगाने का प्रयास किया जाता है वा चारों तरफ से बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए हैं जहां इन परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे हैं बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे चुकी समस्या को लेकर पूर्व में भी इन पीड़ित परिवारों द्वारा जिला कलेक्टर व जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा गया था लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि निचले स्तर के कुछ ऐसे जिम्मेदार अधिकारी जो लेनदेन साठ गांठ में संलिप्प्ट होकर इन बेसहारा लोगों पर ही दबाव बनाकर खाली कराने का प्रयास किया जा रहा लेकिन किसी भी प्रकार से इन पीड़ित परिवारों के साथ शिवसेना अत्याचार नहीं होने देगी व जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान दें उनकी कुर्सी भी इसी जनता की न्याय व्यवस्था के लिए दी गई है बहुत जल्द उनके खिलाफ भी मोर्चा खुलेगा अगर इन्हें विस्थापन नहीं दिया जाता है तो इन पीड़ित परिवारों की मांग है कि छोटे व्यापारी होने के नाते शहरी क्षेत्र मे इन्हे कहीं विस्थापन दिया जाए जिससे यह शांतिपूर्ण तरीके से जीवन यापन कर सके आगामी इस मामले को लेकर शिवसेना प्रशासन से एक बार अल्टीमेटम जारी कर मांग पत्र रखेगी सुनवाई नहीं हुई तो कार्य को पूर्ण तरीके से डीजे प्लाजा के बंद कराने हेतु बाध्य होगी व उग्र आंदोलन हेतु मोर्चा खोलेगी किसी गरीब के साथ शिवसेना अत्याचार नहीं होने देगी
प्रमुख रूप से विजिट में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिला मंत्री सुनील रावत नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा पुस्पेंद्र त्रिपाठी, राजेश सोधिया