गौ रक्षा का संकल्प उधार किसान बेसहारा बेबस लाचार, कहां गई बिधायक की हुंकार

0 447

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिहावल : वर्तमान विधायक विश्वामित्र पाठक के आदेश की आवहेलना, सिहावल सरपंच ने विधायक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेशों पर अमल करना मुनासिब नहीं समझा जिसका दुष्परिणाम भोग रहे बेचारे बेजुबान पशु एवं लाचार वेवस किसान | जिन्हें लगातार दिन – रात अपने खेतों की रखवाली हेतु भूख और नींद त्यागना पड़ रहा है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सिहावल विधायक द्वारा प्रशासनिक अमले के समक्ष विधानसभा अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत के सरपंच /सचिवों को आदेशित किया गया था कि, ऐरा पशुओं के संरक्षण हेतु सभी ग्राम पंचायतें तात्कालिक व्यवस्था के मद्देनजर एक वैकल्पिक कांजी हाउस का निर्माण कर सभी उपेक्षा के शिकार गौवंसों के समुचित रख रखाव हेतु प्रत्येक पंचायत स्तर पर तीन-तीन कर्मचारी नियुक्त किए जाएं जो कि, दिन भर मवेशियों को घुमा फिरा कर चारा पानी की व्यवस्था करें एवं रात को उन्हें निर्धारित कांजी हाउस में सुरक्षित रखें | उसके बदले उन्हें दैनिक ₹300 पारितोषिक पंचायत अस्तर से दिया जाएगा | यह व्यवस्था तात्कालिक एवं वैकल्पिक है आगे चलकर सरकार गौवंश अभ्यारण्य बनाने की ओर कदम उठाएगी |

किंतु आज दिनांक तक ग्राम पंचायत सिहावल के मुखिया द्वारा किसानों एवं गौ वंशों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है | चरवाहे एवं कांजी हाउस के अभाव में जहां किसानों को दिन-रात भूख एवं नींद को त्याग कर फसल की रखवाली करनी पढ़ रही है | वहीं सिहावल प्रशासनिक मुख्यालय के सामने ही गौवंशों का धरना दिन-रात रहता है | जो जठराग्नि से व्याकुल होकर किसानों से झगड़ा मोल लेते हैं और मुंशी प्रेमचंद के पूस की रात कहानी के पार्ट दो के नए किरदार नील गाय की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment