राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ देवदास दिल्ली में कबीर कोहिनूर सम्मान से अलंकृत

0 5,743

देश विदेश के 100 ख्यातिप्राप्त प्रतिभावानों को डाॅ अंबेडकर इंटरनेशनल हाल जनपथ रोड नई दिल्ली में प्रतिष्ठित कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया। यह अद्वितीय सम्मान है। जिसमें प्रतिभागिओं का चयन निःशुल्क और निष्पक्ष होता है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय सद्गुरू कबीर मठ आश्रम सेवासंस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान के संस्थापक भारत भूषण महंत डाॅ नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में हुआ।
जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से नगर पंचायत कोपरा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार , गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास को उत्कृष्ट गीतकार हेतु कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया । वे इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और वर्ल्ड रिकार्ड से अलंकृत हो चुके हैं। जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
इस संदर्भ में हमारे न्यूज संवाददाता ने बताया कि मंच में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश का वाचन किया गया। प्रिंस एकेडमी सिकर राजस्थान के विद्यार्थियों ने बैंडबाजा में राष्ट्रगान एवं अनेक देशभक्ति के मनमोहक धुन प्रस्तुत किए । फिर आमंत्रित महापुरुषों ने सतगुरु कबीरदास के व्यक्तिव और कृतित्व पर अनेक प्रेरक उदबोधन दिए। भारत के नव निर्माण में कबीर आज भी प्रासंगिक है । उनके सिद्धांत कोहनूर की तरह मानव पथ को आलोकित करते रहेंगे।

जिसमें प्रमुख अतिथि कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण महाराज, स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती महाराज, मगहर के आचार्य विचारदास महाराज, रमैयादास महाराज, इंटरनेशनल बेबीलोन यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति डा सौरभ पांडे, नरेन्द्र दास महाराज, मनीन्द्र जैन, प्रकाशदास महाराज, परीन सोमानी लंदन, डाॅ विसुहरि पूर्व राजदूत जापान, पद्मश्री पुरस्कृत हिम्मत राम भांम्भू आदि थे ।

मंच संचालन राष्ट्रीय लेखक डाॅ अभिषेक कुमार एवं जसमीत कौर फलक ने किया। डाॅ देवदास को इस उपलब्धि पर अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment