प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्र जिले के छात्रों का कैरियर मार्गदर्शन किया

0 1,000

सीधी में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्र उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीधी एवं अन्य विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन किया। छात्रों ने बीएचयू डीयू एयू सीएचएस समेत कई संस्थानों से संबंधित जानकारी दी और इन संस्थानों का महत्व भी बताया।कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के बारे भी बताया गया।वहीं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस एन त्रिपाठी एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री अरुण मिश्रा द्वारा छात्र इन्द्रलाल पटेल एवं टीम को जो जिले में पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों सहित अन्य विद्यालयों से सैकड़ो छात्रों को उपरोक्त संस्थानों में प्रवेश चयन एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु पेन कॉपी भेंट कर सम्मानित किया गया है। मंच संचालन का दायित्व विद्यालय के शिक्षक आर.पी.पाठक के कंधों पर रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment