लोहागल अजमेर मध्य रात्रि को बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, कोई जनहानि नहीं

रिपोर्टर रेखा कुमावत
लोहागल अजमेर
अजमेर शहर के लोहागल में अज्ञात परीस्थिति में बेकाबू हुआ एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि उस समय सामने से कोई वाहन या पैदल राहगीर नहीं आया और घटनास्थल के आसपास भी कोई नहीं था। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही कोई जनहानि हुई है। हालांकि इस सड़क हादसे में ट्रक क्षतीग्रस्त हुई है।

ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक े ब्रेक फेल हो गए हो।क्षतिग्रस्त ट्रक को दुरस्त करने का काम ट्रक मालिक द्वारा किया जा रहा है। सड़क चौड़ी होने कि वजह से ट्रैफ़िक जाम जैसी कोई समस्या उतपन्न नहीं हुई है।