Breaking News

श्रीनाथ होटल में सम्पन्न हुई ग्रामोन्नति संस्थान की मीडिया बैठक

0 790

-दो दर्जन किशोरियों महिलाओं समेत मीडिया बंधु उपस्थित रहे

-महिला मुद्दों पर मीडिया से सहयोग की अपील की

महोबा से राम सिंह की रिपोर्ट

महोबा। ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को संस्थान की प्रमुख एवं संचालक कल्पना खरे ने मीडिया बैठक के दौरान संवाद कर वार्ता जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जे पी यादव ने किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि देते ग्रामोन्नति संस्थान महिलाओं से जुड़े सभी सामाजिक मुद्दों पर कार्य करती है। पंचायत से जुड़ी महिलाओं, दिव्यांग, किशोरियों, युवा महिलाओं पर हो रही हिंसा राजनैतिक भागीदारी एवं पंचायत के सक्रिय प्रतिभाग करने के उद्देय से जागरुक करने और प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 16 दिवसीय हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय, सम्मान एवं सुरक्षा दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासने से संपर्क कर उनके हित में मांग उठाई जाएगी।

देश की आधी आबादीपहचान, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। महिला हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं की आवाज बुलंद कर उन्हें मजबूती प्रदान करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी इस अभियान से जुड़कर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं, कदम बढ़ाएं और महिलाओं को हिंसा मुक्त जीवन जीने के अधिकार को घर घर तक पहुंचाएं।गांव गांव में नुक्कड़ नाटक, रैली और तमाम तरह के जागरुक कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला हिंसा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। समाजसेवी और संस्था के चेयरमैन शिवकुमार गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नईम अंसारी ने बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही तो वरिष्ठ पत्रकार उमाकान्त द्विवेदी, पंकज शर्मा सहित तमाम पत्रकारों रविन्द्र मिश्रा, अनुज तिवारी, दर्शन सोनी, तीव्र प्रकाश सिंह, मनोज सक्सेना, सागर पस्तौर, मो. आरिफ, राम सिंह, सीता पाल आदि ने भी महिला हिंसा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संस्था स्टाफ जेपी यादव, नीरज सिंह, राकेश कुमारी, उषा अग्रवाल, ममलेश विश्वकर्मा, कल्पना, अंकिता, जयदेवी, अफसाना, रामकुमारी, शीला, नीता रेखा समेत दो दर्जन से अधिक किशोरी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment