ट्रस्ट ने मंगाया आंख सूखापन जांचने की अत्याधुनिक मशीन बिहार बीजेपी अध्यक्ष माननीय श्री सम्राट चौधरी ने किया मशीन का अनावरण

राधादेवी मोहनका चैरीटेबल ट्रस्ट, पटना
राधादेवी चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बालाजी नेत्रालय में ट्रस्ट द्वारा लगवाए गए अत्याधुनिक आंख के सूखापन जांचने की मशीन का लोकार्पण करते हुए माननीय विधायक श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस मशीन से यह पता चलेगा कि लोगों कि कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से लोगों की आंखों में कितना नुकसान हुआ है। चौधरी ने कहा कि इससे गरीब मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच ट्रस्ट द्वारा करवाई जाएगी। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शशि मोहनका ने कहा कि आजकल कंप्यूटर एवं स्मार्ट फोन का इस्तेमाल अधिकतर लोग करने लगे हैं। इसके कारण लोगों की आंखों में धीरे धीरे सूखेपन की समस्या हो जाती है और इसका पता जल्दी नही चलता है। लेकिन इस मशीन द्वारा इस बात का पता आसानी से हो सकेगा कि किसी की आंखों में कितना नुकसान हुआ है और उसकी उचित दवा दी जा सकेगी। मौके पर ट्रस्ट के सचिव एम पी जैन ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा श्री बालाजी नेत्रालय में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क आंख जांच एवं गरीबों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। उसी दिन इस मशीन से गरीबों की निःशुल्क जांच भी की जाएगी। मौके पर उपस्थित थे।
एम पी जैन