अग्रसेन जयंती समारोह रविवार 15 अक्टूबर को

बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती का आयोजन रविवार दिनांक 15 अक्टूबर को अग्रसेन भवन , बैंक रोड पटना में संध्या पांच बजे से किया जाएगा . यह जानकारी बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने तैयारी बैठक के बाद दिया. अग्रवाल ने कहा की आज बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन की बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई जिसमे महाराज अग्रसेन की जयंती की तैयारी की समीक्षा की गई। अग्रवाल ने बताया कि जयंती कार्यक्रम का उदघाटन श्री संजय कुमार झा, माननीय मंत्री, जल संसाधन एवं सूचना तथा जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री ललन सर्राफ, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् होंगे. अमर अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाज के मेघावी 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रा एवं छात्राओं को ‘‘ समाज गौरव” से सम्मानित किया जाएगा, साथ हीं अग्रसेन सेवा न्यास के अंतर्गत चिकित्सा सेवा पूरे वर्ष चलती रहती है उसमे सेवा देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा.
मौके पर बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मलेन की अध्यक्ष डा. गीता जैन ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार दिनाक 14 अक्टूबर को बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, “स्वास्तिक या ॐ” बनाने की प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए मोटे अनाज (मिलेट्स) का व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा . सभी प्रतियोगिताएं अग्रसेन भवन दादी मंदिर में प्रातः दस बजे से होंगी. इनके अतिरिक्त हाउजी, मयूजिकल चेयर तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी होंगी. जैन ने कहा कि 15 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम में महिला सदस्याओं द्वारा डांडिया भी होगा।
बैठक में बिहार अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष अमर अग्रवाल, अग्रसेन सेवा न्यास के अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल , अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के संयोजक अक्षय अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल युवा मंच विष्णु झुनझुनवाला, सूर्य नारायण, निर्मल अग्रवाल आदि उपस्थित थे .
एम पी जैन
मीडिया प्रभारी