नये भवन निर्माण एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु मुख्यमंत्री को छात्रों ने ज्ञापन सौंपा

0 496


माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्टेडियम में आगमन होने पर छात्रों ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया।शासकीय महाविद्यालय रामपुर नैकिन से स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा कुछ महीने पहले प्राप्त हुआ था।इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का छात्रों ने आभार ज्ञापित किया है और साथ ही छात्रों ने नए भवन निर्माण एवं प्राध्यापक की नियुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।साथ ही इसी कार्य हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के पी आजाद को भी मुख्यमंत्री के नाम छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। परास्नातक छात्रा भारती पटेल एवं मुस्कान द्विवेदी ने कहा कि महाविद्यालय का स्नातकोत्तर महाविद्यालय होने से संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है जिसके कारण छात्रों को इस पुरानी बिल्डिंग जो जर्जर की स्थिति में है यहां तक की वर्षा के दौरान छत से पानी तक टपकता है और प्राध्यापकों की संख्या महाविद्यालय में न के बराबर है। इस समस्या से निदान पाने के लिए छात्रों द्वारा नए भवन निर्माण एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा है।छात्रों ने चुरहट विधायक श्री शरदेंदु तिवारी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्वानजनों का भी आभार ज्ञापित किया है। इसी सत्र से रामपुर नैकिन महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होने के कारण छात्रों में खुशी है। ज्ञात हो कि इस माहविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मांग सीधी जिले में विश्वविद्यालय के मांग के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से की जा रही थी। जिले में विश्वविद्यालय की मांग पहली बार इसी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा शुरू की गई है।और इस महाविद्यालय को स्नातक से स्नातकोत्तर की मांग भी। जिसकी पूर्ति तो हुई लेकिन भवन एवं प्राध्यापक न होने के कारण छात्रों ने माननीय मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंप कर के मांग की है, जिससे छात्रों की शिक्षा दीक्षा प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने वाले छात्र-छात्राओं में भारती पटेल,मुस्कान द्विवेदी,आंचल कुशवाहा,निवेत साकेत,निशा साकेत,संदीप कुमार पटेल,निधि रावत,राखी, राकेश यादव, विमल यादव,राजहोर साहू, शिवेंद्र पटेल,शिवराज कुमारी पटेल, इंद्रभान,शिवेंद्र पनिका,रजनीश पटेल,शिवम कुमार कोल,शिवम सिंह चौहान,सुधा,आंचल गुप्ता,शैलजा केवट, विमला यादव, घनश्याम पांडे, रवीना, बेला यादव,आदि छात्राएं उपस्थित रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment