मुख्यमंत्री ने दी जिले को 176 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले वासियों को मेडिकल कालेज, रामपुर नैकिन में 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल के साथ ही 176 करोड़ रुपए के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। पूरे क्षेत्र के लिए मेडिकल कालेज का निर्माण बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 165 करोड़ 74 लाख रुपए के 12 कार्यों का शिलान्यास तथा 10 करोड़ 53 लाख रुपए के 7 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रूपये लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास किया। साथ ही 38 करोड़ 39 लाख रूपये लागत से बन रहे सीएम राइज विद्यालय मझौली, आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 31 करोड़ 91 लाख 81 हजार रूपये लागत के सीएम राइज विद्यालय कुसमी तथा 35 करोड़ 56 लाख रूपये लागत के सीएम राइज विद्यालय रामपुर नैकिन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग के तहत 31 करोड़ 15 हजार रूपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर कुसमी, लोक शिक्षण अंतर्गत एक करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपये लागत के शासकीय हाई स्कूल पांड तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 87.25 लाख रूपये लागत के सीधी में सामुदायिक भवन का निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 94 लाख 98 हजार रूपये लागत के पतुलखी में तालाब में घाट निर्माण तथा ग्राम कुचवाही में हनुमान मंदिर के पास 25 लाख रूपये लागत सीढ़ियों तथा घाटों का निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 50-50 लाख रूपये लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, सिहावल एवं रामपुर नैकिन ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 79 लाख रूपये लागत के भदौरा से खोखरा, 2 करोड़ 17 लाख रूपये लागत के बम्हनी मगरोहर रोड से कोनिया सड़क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 75 लाख रूपये लागत के शासकीय उमावि भवन अमिलई, 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन ममदर, 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उच्च. विद्यालय भवन धुम्मा का लोकार्पण किया। साथ ही 73 लाख 86 हजार रूपये लागत के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन पोखरा एवं उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा सीधी अंतर्गत 61 लाख 5 हजार रूपये लागत के परियोजना संचालक आत्मा भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ला, विधायक चुरहट श्री शरदेंदु तिवारी, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी श्री देव कुमार सिंह चौहान, श्री के के तिवारी, श्री राजेश पाण्डेय, डॉ राजेश मिश्रा, श्री इंद्र शरण सिंह चौहान, कमिश्नर रीवा संभाग श्री अनिल सुचारी, डीआईजी श्री मिथिलेश शुक्ल, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान