संकल्प के साथ बढ़ी सहावर नगर पंचायत की नई सरकार ऐतिहासिक भीड़ के साथ शपथ ग्रहण

लोकेशन-कासगंज रिपोर्ट-मो.नबी
सहावर.. नवनिर्वाचित नाशी खान और सभासदों ने ली शपथ
एसडीएम सहावर रितु सिरोही ने दिलाई चेयरमैन व सभासद पद की शपथ
नजीबा खान जीनत पूर्व विधायक पटियाली की गरमाई उपस्थित हुआ शपथ ग्रहण संपन्न।

कासगंज ।सहावर नगर पंचायतों की नई सरकार ने शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही नगरवासियों को सुविधाएं देने के लिए चुनौतियों का सफर शुरू हो गया। पहली बार काबिज नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने नगर के विकास का वादा किया, जनता ने वोट दिया है, हम जनता के लिए सहावर में विकास करवाएंगे सदस्यों ने भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। नगर पंचायत चेयरमैन नाशी खान और सभासदों को एसडीएम सहावर रितु सिरोही ने कहां , संविधान के सभी नियमों का पालन करना है भारत की अखंडता, को बरकरार रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने चेयरमैन और सभासदों को ईमानदारी से नगर का विकास करने की अपील की।

नजीबा खान जीनत पूर्व विधायक पटियाली ने सहावर की जनता को आश्वस्त किया , और कहा कि पटियाली मेरा कर्म क्षेत्र है ।
और सहावर मेरा गृह क्षेत्र है।
मैं सहावर की जनता से वादा करती हूं , कि मैं पूरी ईमानदारी से और निष्ठा से कर्तव्य निष्ठ हो कर विकास के वादे पूरे करने में हर संभव प्रयास करूंगी।
एक ही मंच पर चेयरमैन और सभासदों ने शपथ ली। ईओ , सहित, सहावर की हजारों की संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रहे।