महोबा में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

0 549

अंबे पैलेस में आपदा राहत, रक्तदान एवं मानवतावादी कार्यों के प्रति जागरूक किया

स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं समाजसेवियों समेत छात्राएं उपस्थित रहीं

विश्व स्तर पर सभी देशों में मानवतावादी कार्यों के लिए जानी जाने वाली संस्था रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समस्त विश्व में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। जिसके क्रम में शहर में अंबे पैलेस सभागार में एक जागरूकता गोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, रक्तदान विभाग की टीम, एवं शिक्षकों एवं समाजसेवियों की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन जनपद की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य अंचल सोनी द्वारा किया गया।

रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डयूनैंट को याद करते हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं आगंतुक समाजसेवियों ने अधिक संख्या में लोगों से रेडक्रॉस सोसाइटी में जुड़कर मानवतावादी कार्यों को करने की अपील की है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ ने भी अपने संबोधन में टीम के निर्वाचन के बाद से रेडक्रॉस सोसाइटी में बढ़ी सजगता एवं सक्रियता की प्रशंसा की। इस दौरान अधिक से अधिक रक्तदान की अपील करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई।

*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment