छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सुपेला श्रीमद् भागवत कथा में होंगे शामिल।

0 1,433

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विधानसभा के विधायक व मध्यप्रदेश शासन में पूर्व मंत्री रहे कमलेश्वर कमलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सुपेला मे चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के छठवें दिन पहुंचे हैं | जहां उनके आगमन के मद्देनजर सुपेला के सजवानी में हेलीपैड बनाकर सुरक्षित हेलीकॉप्टर को उतारा गया है |

वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम श्री बघेल की अगवानी करने के लिए हेलीपैड पर सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल सहित भारी तादाद में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विदित हो कि 1 मई से लेकर 7 मई तक प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के यहां श्रीमद् भागवत कार्यक्रम चल रहा है उसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में रही जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती देखी गई |

प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए संवाददाता शाहिद खान की रिपोर्ट |

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment