पवन पटेल की अगुवाई में राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा पहुंची सीधी

0 939

पवन पटेल की अगुवाई में राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा पहुंची सीधी

देश प्रदेश में निरंकुश और तानाशाह सरकार,पिछड़े वर्ग के हितों पर कर रही कुठाराघात:-पवन पटेल

जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: -ज्ञान सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश को लेकर मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पवन कुमार पटेल प्रदेश भर की यात्रा पर निकले हैं उसी तारतम में आज उनकी यात्रा सीधी जिले में पहुंची चुरहट में प्रवेश से लेकर सिंगरौली जिले पहुंचने तक यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेस द्वारा किया गया। जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पवन कुमार पटेल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को तानाशाह निरंकुश और जनविरोधी बताते हुए घेरा, पत्रकार वार्ता के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को संविधान की हत्या करने वाला बताया उन्होंने कहा कि 18 साल के भाजपा सरकार और 18 महीने के कमलनाथ की सरकार में तुलना की जाए तो 18 महीने की कमलनाथ की सरकार ने अपने किए वादे पर 100% खरा उतरी है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 18 वर्षों में सिर्फ लफ्फाजी की है, भाजपा योजनाएं तो बहुत दिन आती है पर उसका क्रियान्वयन नहीं होता है लोगों को ठगने का काम कर रही है भाजपा पिछड़ा वर्ग की बात करती है लेकिन पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का काम सबसे पहले दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह ने किया उन्होंने पिछड़े वर्ग को 14% दिया और कमलनाथ की सरकार ने उसे 27% तक बढ़ाया लेकिन भाजपा की सरकार ने सही ढंग से सुप्रीम कोर्ट में उसके पक्ष में पैरवी नहीं की जिसके कारण पिछड़े वर्ग को 27% प्रतिशत आरक्षण का लाभ आज तक नहीं मिल पा रहा है और यह खुद को पिछड़ा वर्ग का हितैषी कहते हैं जबकि भाजपा पिछड़े वर्ग के हितों पर कुठाराघात कर रही है भाजपा की सरकार राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया पर उतारू है अपनी यात्रा के संबंध में बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की 6200 किलोमीटर की पदयात्रा 122 दिन में 52 जिलों की 142 विधानसभा से गुजरेगी और जन जन तक राहुल गांधी और कमलनाथ का संदेश पहुंचा रहे हैं
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है राहुल कमलनाथ संदेश पद यात्रा के माध्यम से जन जन तक भाजपा सरकार की नाकामियों और कमलनाथ सरकार की 18 महीने की उपलब्धियां लोगों को बताई जा रही हैं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पटेल की यात्रा पिछड़े वर्ग के हितों के साथ भाजपा द्वारा किए जा रहे कुठाराघात के खिलाफ है और कमलनाथ जी के 18 माह के सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए है उनकी यात्रा के लिए सीधी जिले की ओर से मैं उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देता हूं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जनविरोधी सरकार सत्तारूढ़ है लेकिन जनता इनके हथकंडो को समझ चुकी और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है।
सीधी जिला में यात्रा के आयोजन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजबहोर जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पत्रकार वार्ता में ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बी आर वर्मा प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह श्यामलाल राठौर चांद खान रामप्यारे कुशवाहा सुशील जायसवाल उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment