विधायक केदारनाथ की जनता दरबार से लोग हो रहे लाभान्वित

0 1,026

विधायक केदारनाथ की जनता दरबार से लोग हो रहे लाभान्वित

सीधी। सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला प्रातः काल अपने निज निवास पर जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं।

आज निज निवास पर प्रातः काल से ही जनता दरबार में दर्जनों के भी की संख्या में लोग एकत्रित होकर अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक श्री शुक्ला को अवगत कराया। कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही विधायक श्री शुक्ला द्वारा कर दिया गया और कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। बिजली, आवास, जल, नक्शा, सीमांकन व अन्य प्रकार की समस्याएं विधायक श्री शुक्ल ने सुनकर समस्याओं का निपटारा किया। जिसके कारण उपस्थित समुदाय में अत्यंत हर्ष देखा गया  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment