भीड़ जुटाने के लिए जनता की जान से खिलवाड़ कर रही भाजपा-ज्ञान सिंह
भीड़ जुटाने के लिए जनता की जान से खिलवाड़ कर रही भाजपा:-ज्ञान सिंह
मुख्यमंत्री की सभा में लोगों को ले जाने वाली बसें हुई हादसे का शिकार
मुख्यमंत्री के सीधी जिले आगमन पर आम जनों को सभा स्थल तक ले जाने के लिए लगी बसे पुनः दुर्घटना का शिकार हो गई गनीमत रही कि उस समय बसों में कोई मौजूद नहीं था जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के नाम पर आम जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा पर उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा को लोगों की जान से कोई लेना देना नहीं है न ही भाजपा को उनकी जान की परवाह है उन्हें तो बस दिखावा करने के लिए भीड़ की आवश्यकता है भीड़ के लिए जनता को लगेज की तरह इस्तेमाल करती है भाजपा । भरी गर्मी में बिना किसी सुविधा के उन्हें सभा स्थल पर पहुंचा दिया जाता है लोग भूखे प्यासे भटकते रहते हैं लंच पैकेट के नाम पर कई दिनों पुराना बना हुआ भोजन वितरित किया जाता है पूर्व के कार्यक्रमों में भी फफूंद लगा हुआ खाना वितरित किया जा चुका जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि लोगों को योजनाओं से नाम काट देने, योजनाओं का लाभ ना मिलने का डर दिखाकर इकट्ठा किया जाता है जिले के कर्मचारी अधिकारी पूरी तरह से सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं वर्तमान में खेती किसानी का कार्य चरम पर है सब कटाई गहाई में व्यस्त हैं लेकिन बीपीएल सूची से नाम काट देने,आवास की किस्त रोक देने,परिवार सहायता राशि बंद कर देने सहित कई योजनाओं का लाभ रोक देने का डर दिखा कर लोगो को जबरजस्ती सभा में ले जाया जाता है उनकी जान की परवाह न तो मुख्यमंत्री को है न भाजपा को है शासन प्रशासन में बैठे लोग कठपुतली की तरह काम कर रहे है विगत दिवस आमजनों को इसी प्रकार का डर दिखाकर भाजपा अपनी रैली में सतना ले गई थी जहां से लौटते समय मोहनिया टनल के पास बस हादसे का शिकार हो गई और 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी लहिया में मुख्यमंत्री की सभा के पूर्व लाश मिलती है और न्याय मांग रहे लोगों के ऊपर पुलिस बर्बर लाठीचार्ज करती है और पीड़ित पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के ऊपर ही उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है मुख्यमंत्री जब जब जिले में आते हैं तब तब कोई ना कोई दुर्घटना होती है मुख्यमंत्री जी ने सीधी जिले को गोद लिया था लेकिन उन्होंने कभी सीधी जिले की परवाह नहीं की न यहां के लोगों की सुध ली सीधी जिले के लोग भाजपा और शिवराज सिंह के लिए सिर्फ भीड़ इकट्ठा करने का माध्यम बन गये है लेकिन उनके गोद लिए जिले की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है यदि भाजपा और शिवराज सिंह ने विकास के काम किए होते तो उन्हें भीड़ इकट्ठा करने के लिए पूरे शासन प्रशासन को लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती विकास के नाम पर जनता स्वयं उमड़ पड़ती लेकिन भीड़ जुटाने के लिए भाजपा को इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है यह स्वयं सिद्ध करता है कि जिले में भाजपा और शिवराज सिंह ने कोई विकास नहीं किया है भाजपा के पिछले 18 वर्षों के शासनकाल में सीधी जिला विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह से कट चुका है सीधी जिले की जनता भाजपा और शिवराज सिंह को पूरी तरह से समझ चुकी है कि ये सिर्फ ठगने का काम करते हैं अब वह इनके बहकावे में नहीं आने वाली है आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की जनता सबक सिखाएगी।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672