वाहन समेत 6 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त

0 961

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जप्त कर कमर्जी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया प्रकरण पंजीबद्ध

वाहन समेत 6 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त

सीधी
पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट श्री विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत किया गिरफ्तार।
*मामला विवरण*
दिनांक 11/04/2023 को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की रेही नदी ग्राम खाड़ी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कार्य किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना क्रम से अवगत कराया गया साथ ही सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये जहॉ पर एक ट्रैक्टर द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करते पाया गया। पूछ तांछ के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम रोहित सिंह पिता विनय सिंह उम्र 36 वर्ष बताया। आरोपी वाहन चालक व ट्रेक्टर को जप्त कर कमर्जी थाना लाया गया। जहॉ आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना लिया गया है। अवैध रेत लोड ट्रेक्टर, टाली, एवं फावडा तागड़ी कुल कीमती 6 लाख 25000 रुपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*इनका रहा सराहनीय योगदान *
अवैध उत्खनन की कार्रवाई में भूपेश बैस कमर्जी थाना प्रभारी, एएसआई शिशुपाल सिंह, मोतीलाल रावत, आरक्षक दिनकर द्विवेदी, ललित मिश्रा, सतीष मिश्रा का विशेष योगदान रहा

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment