जियो ने ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की, जानिए बड़ी बातें
रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है। जियो ट्रू 5जी सेवा तेजी से लॉन्च हो रही है और अधिकतर शहरों में सिर्फ जियो की ही 5जी सेवा है। इससे जियो ग्राहकों को टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी फायदे मिल रहे हैं।
