सोने का भाव चढ़ा, चांदी में मामूली गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव

सोने का भाव बीते कुछ समय से निचले स्तर पर था। गोल्ड का भाव लगातार गिर रहा है। लेकिन आज (बुधवार) एक बार फिर सोने की कीमत में उछाल आई है। वहीं चांदी में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज हुईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का वायदा भाव 46,646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि सितंबर का सिल्वर वायदा 60,786 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
चांदी के दाम में गिरावट
सोने का दाम में जहां वृद्धि हुई है। वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। सिल्वर 59,800 रुपए प्रति किलो रिकॉर्ड की गई। दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,650 और 45,330 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का रेट 43,740 रुपए है। राजधानी में 24 कैरेट सोना 49,800 रुपए 10 ग्राम और मुंबई में 46,300 रुपए है। कोलकाता में गोल्ड की प्राइस 48,250 रुपए है।
एक्सपर्ट का क्या कहना है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें और कम होंगी। घरेलू बाजार में सोने के दाम छह माह के निचले स्तर के नजदीक है। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर था। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि यूएस डॉलर और इक्विटी मार्केट में रुझान के कारण गोल्ड की स्थिति में बदलाव हो सकता है।
सोने की चाल (13 सितंबर-17 सितंबर)