कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया

0 1,329

आईपीएल 2021 । इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 31वां मैच अबू-धाबी में कोलकाता नाइट राइ़डर्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाज केकेआर की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गए और 19 ओवर में सिर्फ 92 रन पर आलआउट हो गए। केकेआर को जीत के लिए 93 रन बनाने थे और जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को केकेआर ने सिर्फ 10 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 94 रन बनाते हुए आसान जीत हासिल की। इस जीत के बाद कोलकाता 6 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई तो हीं आरसीबी अभी भी तीसरे स्थान पर 10 अंक के साथ मौजूद है।

लीग के पहले फेज में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार टॉप टीमों में अपनी जगह बनाई थी, जबकि KKR नीचे से टॉप टीमों में शामिल थी। IPL 2021 में पहला बार ऐसा हुआ कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सीज़न की शुरुआत में लगातार दो मुक़ाबले जीते। साथ ही अपने चार शुरुआती मुक़ाबलों में जीत हासिल की। पहले दौर में RCB ने सात में से पांच मैच जीते और दो गंवाये, जबकि KKR ने सात में से सिर्फ दो मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है।

केकेआर के लिए आज का मैच काफी अहम है क्योंकि अगर एक और हार मिली, तो उसके लिए प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाये रखना मुश्किल हो जाएगा। टीम के स्टार बल्लेबाजों में से सभी यानी शुभमन गिल, नीतीष राणा और दिनेश कार्तिक पहले फेज में संघर्ष करते दिखाई दिए थे। हालांकि टीम के मेंटर डेविड हसी को उम्मीद है कि टीम अच्छे परिणाम हासिल करने में सफल रहेगी। हसी ने कहा, हमें जीत के लिये खेलना होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment