कैरियर मार्गदर्शन: छात्र काशी से काशी पहुंचें: इन्द्रलाल

0 5,095

काशी हायर सेकेंडरी विद्यालय अमिलिया में छात्रों का कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ।कैरियर मार्गदर्शक के रूप में शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने देश के तमाम प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों,शिक्षण संस्थाओं आदि में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा करने के दौरान कहा कि छात्र काशी विद्यालय अमिलिया से काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी तक पहुंचें और प्रवेश पायें। छात्र काशी से काशी पहुंचे। इन्द्रलाल काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र भी रह चुके हैं।विद्यालय के प्राचार्य डॉ.मुनिद्र शुक्ला ने विद्यालय परिवार की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री महेंद्र कुमार शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री पटेल का छात्र हित में सराहनीय योगदान रहता है,छात्र मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment