संविधान शब्द पर नवाचार – नवाचारी शिक्षाविद डॉ मुन्नालाल देवदास सम्मानित कांस्टीट्यूशनल प्राइड एण्ड डेमोक्रेटिक वेल्यू अवार्ड 2026

0 2,025

 

*डॉ देवदास विगत 30 वर्षो से समसामयिक नवाचार कर रहे*

 

संविधान हमारी आत्मा, संविधान हमारा स्वाभिमान।

विश्व का अनूठा लोकतंत्र,मेरा भारत देश महान ।।

 

छत्तीसगढ़ राज्य नगर पंचायत कोपरा के राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत से नि प्रधान पाठक, नवाचारी शिक्षाविद, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ मुन्नालाल देवदास को राष्ट्रीय संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 को संविधान शब्द पर नवाचार के लिए कांस्टीट्यूशनल प्राइड एण्ड डेमोक्रेटिक वेल्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड गोल्डन ईरा बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा आनलाइन सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया है।

 

इस संदर्भ में डॉ देवदास ने बताया कि नवाचार का अर्थ किसी भी विषय वस्तु के गुढ़ार्थ या मूल उद्देश्य को बहुत ही सहज, सरल और जनसाधारण के समझने योग्य नये ढंग से प्रस्तुत करना ही नवाचार है।

 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के संविधान शब्द में ही संविधान निर्माण के उद्देश्य आदि समाहित है।जिसे आप संविधान शब्द के चारों अक्षरों के सांकेतिक अर्थ को आसानी से समझ सकते हैं। जैसे –

**सं — संस्कृति संरक्षक** : भारत की सांस्कृतिक विरासत, विविधता, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण का भाव।

 

**वि — विधि-विधान** : कानून, न्याय, समानता, अधिकार एवं कर्तव्यों से संचालित लोकतांत्रिक व्यवस्था।

 

**धा — धार्मिक निर्पेक्षता** : सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता एवं सद्भाव का संवैधानिक आदर्श।

 

**न — नवीनीकरण (संशोधन)** : समय, समाज और जनहित की आवश्यकताओं के अनुरूप संवैधानिक संशोधन की व्यवस्था।

 

यह सांकेतिक व्याख्या भारतीय संविधान के मूल भाव को सरल तरीके से जन-जन तक पहुँचाने का एक वैचारिक नवाचार है। संविधान नागरिकों को अधिकार प्रदान करने के साथ कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा भी देता है।

 

**संविधान हमारी आत्मा, संविधान हमारा स्वाभिमान।

विश्व का अनूठा लोकतंत्र, मेरा भारत देश महान।।**

 

*शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में डॉ देवदास के 30 वर्षो की साधना*

डॉ देवदास विगत 30 वर्षो से नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके नवाचार दूरदर्शन रायपुर, यूट्यूब वीडियो चैनल, विद्या कोचिंग क्लास रायपुर, अनेक विद्यालयों, और पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित प्रसारित हो चुके हैं। वे 2005 -06 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय नवाचार कान्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किए हैं। उन्हें शैक्षिक नवाचार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले हैं। डॉ देवदास को इस उपलब्धि पर अनेक शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, मानस प्रतिष्ठान, मानस संघों और नगर वासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment