सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूल प्रबंधकों और वाहन यूनियन के पदाधिकारियों को दिए निर्देश, 58 वाहनों के चालान

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन हरिराम ने विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों, ऑटो रिक्शा व बस यूनियन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षित यातायात संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में ड्रिंक एंड ड्राइव के दो वाहनों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 58 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की।