आवारा पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, हवा में उछलकर गड्ढे में पलटी, पांच घायल

0 16

 

भतीजे की गोद भराई में शामिल होने बदायूं जा रहा था परिवार, दो की हालत गंभीर

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाईवे पर कलेक्टरगंज के पास आवारा पशु को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर कई मीटर दूर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार कांट थाना क्षेत्र के नगला बनवारी, नवादा से बदायूं जिले के ककराला में अपने भतीजे फरमूद अली की गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान कलेक्टरगंज के पास अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची परशुरामपुरी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया।

 

चिकित्सकों ने सोनू पुत्र नौसे अली, खुशनुद पुत्र नौसे अली और कैफ को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया, जबकि गंभीर रूप से घायल इरफान और लालू अली को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment