चोरी का 1.78 कुंतल लोहा खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

0 21

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने चोरी का लोहा खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.78 कुंतल स्क्रैप लोहा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैलाश नगर कॉलोनी निवासी नदीम पुत्र शफी अहमद के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को हथौड़ा बुजुर्ग स्थित एसआर इंजीनियरिंग से हजारों रुपये का लोहा चोरी हो गया था। इस मामले में दीपक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सुमित, अंकुर और बाचू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही थी।

 

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड से ग्राम बसुलिया जाने वाले मार्ग पर हड्डी मिल तिराहे के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। वादी से बरामद लोहे की पहचान कराने पर उसने इसे चोरी हुआ अपना माल बताया। पुलिस ने दुकान से छह कट्टों में रखा 1.78 कुंतल स्क्रैप लोहा बरामद कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में नदीम ने पुलिस को बताया कि सुमित, अंकुर और बाचू ने उसे यह लोहा बेचा था। उसने सस्ते दामों पर मिलने के कारण इसे खरीद लिया था। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment