बजाग-ग्राम पथरिया में प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

0 37

रिपोर्टर-सोहन श्याम

र

 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम पथरिया में प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान परामर्शदाता श्री सुरेन्द्र धर बडगैंया द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के परिचय एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। वहीं परामर्शदाता श्री शिवकुमार धुर्वे एवं श्रीमती पूजा तिवारी द्वारा भी परिषद् के कार्यों एवं गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे ने जन अभियान परिषद् के कार्यों, योजनाओं एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रस्फुटन समितियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पंच श्री मनीराम मार्को, पंच श्री नन्सा मार्को, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों, मेंटर्स एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उन्हें जनहित एवं सामुदायिक विकास के कार्यों के लिए सक्षम बनाना रहा।

विकासखण्ड बजाग, जिला डिंडोरी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment