वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार को जनता देगी जवाब:- ज्ञान सिंह
कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जनकपुर और पड़री में जन चौपाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही द्वारा ग्राम जनकपुर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा ग्राम पड़री में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से संवाद कर वोट चोरी मतदाता सूची में गड़बड़ी और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
ज्ञान सिंह ने जन चौपाल में संवाद करते हुए कहा कि वोट की ताकत छीनने वालों को जनता करारा जवाब देगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार जनादेश से नहीं बल्कि कथित वोट चोरी की राजनीति के सहारे सत्ता में आई है उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा मतदाता के वोट चोरी से है चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता के वोट की निष्पक्ष सुरक्षा सुनिश्चित करे किसी भी मतदाता को उसके अधिकार से वंचित करने का अधिकार किसी को नहीं है उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव गांव पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने और वोटर लिस्ट की जांच कराने का आह्वान किया ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि जनता अपने वोट की ताकत पहचान चुकी है और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को आने वाले समय में करारा जवाब देगी
जन चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने भी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जांचें तथा परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं के नाम भी सत्यापित करें लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम में लालवेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुंदरलाल सिंह, दलबहादुर सिंह, छोटेलाल सिंह, राघव गुप्ता, सी.पी. सिंह, योगेंद्र शुक्ला, संतलाल भुजवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।