शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.86 प्रतिशत मतदान

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 4,825 मतदाताओं में से 3,419 ने वोट डाले। शाम चार बजे तक जिले में 70.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा और सपा नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है।