लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान की तैयारी तेज, भाजपा ने गठित की जिला टोली

0 2,147

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

24 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान, पदयात्रा, प्रेस वार्ता और युवा संवाद सहित कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

डिंडौरी, 23 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी की बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 24 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के सुचारु संचालन के लिए जिला टोली का गठन भी किया गया।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान शाहपुरा विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने अभियान के उद्देश्यों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पर जोर

शाहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि लोकतंत्र देश की संवैधानिक व्यवस्था की आधारशिला है। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और कानून के शासन का सम्मान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की असहमति को शांतिपूर्ण संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से व्यक्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के माध्यम से आमजन, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक लोकतंत्र की गरिमा एवं संवैधानिक मूल्यों का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सभी निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संवाद, सहमति-असहमति और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लोकतंत्र के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पदयात्रा, प्रेस वार्ता और युवा संवाद की बनेगी रूपरेखा

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पदयात्रा निकालने, प्रेस वार्ता आयोजित करने, वरिष्ठ नागरिकों के साथ संगोष्ठी करने तथा महाविद्यालयों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना तय की गई।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, शांतिपूर्ण संवाद और जनजागरूकता से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का समन्वय सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला महामंत्री श्री लक्ष्मण ठाकुर एवं श्री सुधीर दत्त तिवारी, श्री बद्री प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप ताम्रकार, श्री जयसिंह राजपूत, श्री प्रीतम मरावी, श्री राजेंद्र दुबे, श्री शोभित मरावी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राज साहू, आईटी सेल संयोजक श्री राहुल पांडे, जिला मंत्री श्रीमती मालती तिवारी एवं श्री नरवरिया मरकाम उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री परशुराम नागेश, एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्री संदीप टेकाम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकुमार मोगरे, शहपुरा मंडल अध्यक्ष श्री भजन चक्रवर्ती, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष हिरेंद्र रेंद्र मरावी,सक्का मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू, अमरपुर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश नामदेव, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य, विक्रमपुर मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मरावी, सह मीडिया प्रभारी श्री मनोज यादव, श्री अजय बर्मन, जनपद अध्यक्ष करंजिया श्री राजू उद्दे सहित अन्य पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला अभियान टोली के सदस्य एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने, निर्धारित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment